कटंगी: ग्राम पंचायत टेकाड़ी (का) में फर्जी बिलों की जांच करने पहुंची जनपद पंचायत कटंगी की टीम
ग्राम पंचायत टेकाड़ी (का) में पूर्व जनपद सदस्य महेन्द्र भगत और उनके भाई ईश्वरी भगत के नाम लगाए गए लाखों रुपए के फर्जी बिलों और आहरण की जांच अब शुरू हो चुकी है। जनपद पंचायत कटंगी की एक टीम ने पंचायत पहुंचकर दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए है। दरअसल, साल 2015 से लेकर 2022 तक ग्राम पंचायत टेकाड़ी (का) से करीब 44 लाख रुपए के बिलों के जरिए भुगतान हुआ है।