पिपरई: पिपरई के यात्रियों के लिए जरूरी खबर: भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे रद्द
पिपरई के रेल यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी है। रेलवे प्रशासन द्वारा रविवार को शाम सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे ने मई महीने में भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे निरस्त करने का फैसला लिया है। जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है, जिससे ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा।