मंडला: जिले के ग्राम बड़ी खैरी में भगवान परशुराम जयंती पर निर्माणाधीन मंदिर में हुआ पूजन-हवन
Mandla, Mandla | Apr 20, 2026 मंडला जिले के बड़ी खैरी गांव में निर्माणाधीन भगवान परशुराम मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान परशुराम की आराधना की। सोमवार को दोपहर 3:00 बजे इस अवसर पर पंडित रामायणी दुबे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया गया।