बकानी: पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने जलदाय विभाग कार्यालय का किया घेराव, नई ट्यूबवेल को सप्लाई लाइन से जोड़ने की मांग
पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों का जलदाय विभाग कार्यालय पर घेराव, नई ट्यूबवेल को सप्लाई लाइन से जोड़ने की मांग बकानी कस्बे के राठौर मोहल्ले के ग्रामीणों ने शुक्रवार को पेयजल संकट को लेकर जलदाय विभाग कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने सारोतिया मोहल्ले में हाल ही में लगाई गई नई ट्यूबवेल को राठौर मोहल्ले की पेयजल सप्लाई लाइन से जोड़ने की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि राठौर