आरोन: आरोन थाने के सामने गुना आरोन रोड पर दो बाइक की भीषण टक्कर, घायल सिविल अस्पताल में भर्ती वीडियो वायरल
आरोन में गुना आरोन रोड पर पुलिस थाने के सामने चार-पांच जुलाई रात 2 बाइक की भीषण टक्कर हो गई। रात के अंधेरे मे एक्सीडेंट में घायलों को सामाजिक कार्यकर्ता मिथुन शर्मा और उसके साथियों ने सिविल अस्पताल आरोन में भर्ती किया है। वायरल वीडियो में घायल कहां के रहने वाले है कहां से कहां जा रहे थे फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ। अस्पताल में भर्ती है पुलिस जांच जारी है।