शिवपुरी नगर: महाराष्ट्र की जयमाला से शादी करना पड़ा भारी! गोपालपुर का राजकुमार अपनों के जुल्म का शिकार हुआ
शिवपुरी जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शिकारीपुरा गांव के एक युवक ने अपने ही परिजनों और पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए आज सोमवार की दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि उसे और उसकी पत्नी को गांव में शांति से रहने नहीं दिया जा रहा है और लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।