दिनारा थाना क्षेत्र के भलुनी मोड़ के समीप सोमवार को एक कुएं से 19 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी राजेश कुमार सिंह के पुत्र विष्णु कुमार (19) के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक के पिता द्वारा 10 जनवरी को सूर्यपुरा थाने में पुत्र के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।