अरगड्डा क्षेत्र में कोयला चोरी पर कड़ा प्रहार अरगड्डा क्षेत्र में अवैध कोयला चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार को व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार 4 नंबर कोयला डिपो एवं क्रेशर के समीप स्थित रेलवे लाइन पर बड़े-बड़े बोल्डर गिराकर तथा एक स्थान पर ट्रेंच कटवाकर मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया।