भुसावर: समसपुर के पास कार हादसा: ब्रेकर पर एक्सीलेटर दबने से दो नाबालिगों की हुई मौत
भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार हादसे में दो नाबालिगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शी भुसावर थाने के कांस्टेबल पुष्पेंद्र ने बताया कि ब्रेकर पर कार धीमी करने के दौरान चालक ने गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया था।