गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 120 लीटर महुआ शराब, 31.5 लीटर विदेशी शराब व टेम्पू जब्त, तीन गिरफ्तार
गया: मंगलवार को शाम 5:00 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के निर्देश पर गया जिले में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 लीटर देसी महुआ शराब, 31.5 लीटर विदेशी शराब तथा एक टेम्पू बरामद किया है। इस दौरान तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।