ललितपुर: कोतवाली ललितपुर पुलिस ने चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को 24 घंटे के अंदर शत प्रतिशत माल सहित किया गिरफ्तार
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत चोरी की घटना कारित करने वाले अभियोग में 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये वांछित 02 अभियुक्तों को चोरी किये गये शत-प्रतिशत माल सहित नियमानुसार गिरफ्तार कर, न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय के समक्ष भेजा गया है ।