पटियाली तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें फरियादियों की समस्याओं को सुनने के लिए अधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। समाधान दिवस के दौरान एसडीएम प्रदीप कुमार विमल ने आम नागरिकों की शिकायतों पर गंभीरता से सुनवाई की और संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।