अमरोहा: जोया में स्कूल-मंदिर से 50 मीटर पर खुली शराब की दुकान, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हटाने की मांग की
Amroha, Amroha | Jun 24, 2026 आपको बता दें कि अमरोहा जिले में आबकारी नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। जनपद अमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र के ग्राम नारंगपुर, मौहल्ला राजनगर, इकौंदा रोड जोया के निवासियों ने स्कूल और मंदिर के बेहद करीब शराब की दुकान खोलने पर बुधवार दोपहर बारह बजे कड़ा विरोध जताया है। तमाम ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर दुकान को तत्काल हटाने की मांग की है।