फैज़ाबाद: महाराष्ट्र के मातोश्री पर अयोध्या के सांसद अवधेश का हुआ स्वागत,पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया स्वागत
महाराष्ट्र यात्रा पर दल के साथ गए फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद का पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री पर स्वागत किया गया ।समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी नवनिर्वाचित सांसदों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें अयोध्या की ऐतिहासिक जीत पर सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव का अंगवस्त्र पहना कर मंच पर स्वागत किया गया।