नावकोठी: नावकोठी पीएचसी में आशा कर्मियों की बैठक, पुरुष नसबंदी पखवाड़ा सफल बनाने पर विचार
नावकोठी पीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं की गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने किया। उन्होंने 21 नवंबर से शुरू होने वाले पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के सफलता पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि जननी बाल सुरक्षा अभियान के तहत संस्थागत प्रसव में वृद्धि के लिए गर्भवतियों को पीएचसी लाने की जिम्मेदारी आशा की है।