जमवारामगढ़: रायसर थानाधिकारी ने ताला चौकी पर सीएलजी मेंबर व ग्रामवासियों से ईद-उल-अजहा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की
Jamwaramgarh, Jaipur | May 27, 2026
जमवारामगढ़/ताला रायसर थाने के अधीन स्थल ताला चौकी पर ईद अल-अजहा (बकराईद)के त्यौहार को लेकर रायसर थानाधिकारी हेमराज सिंह ने सीएलजी सदस्य एवं ग्रामवासियों की मीटिंग ली।28 मई को ईद-उल-अजहा(बकराईद)का त्यौहार मनाया जाएगा रायसर थाना अधिकारी ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लाह शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाए।