महोबा: महोबा के नारुपुरा मुहाल में छत से गिरकर मजदूर की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | Apr 22, 2026 महोबा जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के पवा गांव निवासी 40 वर्षीय वीरपाल पुत्र उदय भान महोबा मुख्यालय के नारुपुरा मुहाल में किराए के मकान में रहकर मजदूरी कर अपने बच्चों को पढ़ाता था। बीती रात्रि वह छत पर सोया हुआ था। तभी सोकर उठा तो असंतुलित होकर छत से नीचे गिर गया। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। व्यक्ति कि मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।