सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सेन्हा तथा झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, पेशरार में शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्घाटन सेन्हा जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की, जिला शिक्षा अधीक्षक, सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर शुक्ला एवं मुखिया धनवाज उरांव द्वारा संयुक्त रूप से किया।