बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में उप कृषि निदेशक और जिला कृषि अधिकारी के साथ की बैठक
Ballia, Ballia | Jun 10, 2025 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार की शाम चार बजे कलेक्ट्रेट सभागार में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी एवं एआर को-ऑपरेटिव के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में खाद एवं बीज की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करने पर एआर को-ऑपरेटिव बृजेश पाठक ने बताया कि जनपद में 03 खाद भंडारण के गोदाम है।