बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली
Ballia, Ballia | Jun 10, 2025 पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार की सुबह दस बजे परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई गई। अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल का अभ्यास कराया गया।