रामानुजगंज: सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, 9 पक्के मकान जमींदोज, मचा हड़कंप
रामानुजगंज बुधवार विकासखंड रामचंद्रपुर में शासकीय भूमि पर वर्षों से किए गए अवैध कब्जों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। छात्रावास निर्माण के लिए आरक्षित जमीन को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई में अब तक 9 पक्के मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि राजस्व विभाग ने कब्जाधारियों को पहले कई बार नोटिस जारी किया था