सिमडेगा: ड्यूटी के दौरान आरक्षी की मौत, एसपी बोले- पुलिस विभाग परिवार के साथ है
सिमडेगा: कोर्ट परिसर में ड्यूटी के दौरान आरक्षी श्यामलाल मुर्मु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। 2 अप्रैल को चक्कर खाकर गिरने से सिर में गंभीर चोट लगी थी। शुक्रवार को 11 बजे पुलिस केंद्र में शोक सभा हुई। एसपी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस विभाग परिवार के साथ है और हर संभव सहायता दी जाएगी।