बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में दिनदहाड़े महिला को गोली मारी, ज़मीन विवाद में चचेरे भाई पर आरोप, महिला PMCH रेफर
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे दिनदहाड़े एक महिला को गोली मार दिए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घायल महिला की पहचान मोगलपुरा बीघा निवासी प्रियंका देवी के रूप में हुई है। घटना चकदौलत गांव के सामने एनएच-31 किनारे उनकी निर्माणाधीन जमीन पर हुई,जहां वह निर्माण कार्य की निगरानी कर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी पहुंचे और उन पर गो