लक्ष्मीपुर: गूगलडीह गांव के टेंट व्यवसायी चार दिन से लापता, परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार
बरहट थाना क्षेत्र के गूगलडीह गांव निवासी 28 वर्षीय टेंट व्यवसायी कुंदन कुमार 20 अप्रैल से लापता हैं। चार दिन बीतने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे परिजनों व ग्रामीणों में चिंता है। शुक्रवार को परिजन दर्जनों ग्रामीणों के साथ एसपी विश्वजीत दयाल से मिले और शीघ्र बरामदगी की मांग की। परजिनों ने 3 बजे बताया कि कुंदन आखिरी बार मटिया इलाके में देखा गया।