नजारी गांव से एक सात वर्षीय बच्चे का अपहरण मामले में पुलिस ने सोमवार शाम 6 बजे 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दे कि 18 जनवरी रविवार को एक बच्चे का अपहरण हुआ था। जिसको लेकर अपहृत बच्चे की मां सीमा कुमारी ने लक्ष्मीपुर थाना में लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी, जिसमें उन्होंने अपनी ननद कंचन कुमारी पर अपहरण में संलिप्त होने की आशंका जताई।