शाहबाद: औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही, कई कार्यालयों में कर्मचारी मिले नदारद
Shahbad, Baran | Apr 10, 2026 जानकारी शुक्रवार शाम 7 बजे मिली प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से अतिरिक्त कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई जगह गंभीर लापरवाही सामने आई। मुख्य ब्लॉक एवं प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 13 में से केवल 6 कर्मचारी ही उपस्थित मिले।