खुरई: खेत की नरवाई में आग लगने से दूसरे खेत में फैली, प्याज, टमाटर सहित सब्जियों की फसलें जलकर राख, लाखों का नुकसान
Khurai, Sagar | Apr 9, 2025 बुधवार शाम लगभग 5 बजे बरोदिया नौखेत में लगी प्याज टमाटर सहित अन्य सब्जियों की फसलें जल गई जिससे नागर गांव में एक खेत में आग लगने से किसान गोविंद को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। किसान ने बताया कि किसी बाजू के खेत की नरवाई जलाई जिससे आग उसके खेत तक पहुंच गई। जिससे उसके खेत की प्याज टमाटर सहित अन्य सब्जियों को आग लग गई जिससे लाखों का नुक़सान हुआ है।