खुरई: खुरई नगर में धूमधाम से मनाई गई भगवान हनुमान की जयंती, श्रद्धालुओं ने निकाली शोभा यात्रा
Khurai, Sagar | Apr 12, 2025 शनिवार को खुरई में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं का हनुमान जी के मंदिरों में ताता लगा रहा। नगर के सभी मंदिरों की सजावट की गई हनुमानजी का विशेष श्रृंगार किया गया। हनुमान जयंती पर रात लगभग 9 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें दर्जनों युवतियां सिर पर पगड़ी बांधकर वीरांगनाओं की पोशाक पहनकर हाथों में केसरिया ध्वजा लेकर निकलीं।