बहराइच: बहराइच जिले में 'मिशन सेफ फ्यूचर' के तहत स्कूली वाहनों की होगी सघन जांच - आरटीओ
परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर "मिशन सेफ फ्यूचर" अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और जिले में संचालित सभी स्कूली वाहनों को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप संचालित कराना है। अभियान के पहले चरण में परिवहन विभाग विद्यालय प्रबंधन से संपर्क कर बिना फिटनेस वाले वाहनों को नोटिस जारी कर रहा है।