मुरैना नगर: जौरा में तेज रफ्तार बाइक की भिड़ंत में दो दोस्त घायल, एक गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर
मुरैना जिले के जौरा क्षेत्र में आज मंगलवार दोपहर गेपरा फाटक के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में बाइक सवार सूरज धाकड़ और उसका दोस्त मुस्ताक खान घायल हो गए। दोनों को पहले जौरा अस्पताल ले जाया गया, फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया।यहाँ हालत गंभीर होने पर सूरज धाकड़ को ग्वालियर अस्पताल रेफर किया गया,जबकि मुस्ताक खान का इलाज जिला अस्पताल में इलाज जारी है।