नवाबगंज: बाराबंकी हादसे में सीएमओ ने दी जानकारी, एक मजदूर की मौत, घायलों का इलाज जारी
बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन गेस्ट हाउस की छत गिरने के हादसे पर सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने शनिवार देर रात करीब 10 बजे जानकारी दी।उन्होंने बताया कि हादसे के बाद 9 मजदूरों को अस्पताल लाया गया था। इनमें 5 मजदूर सुरक्षित हैं, 4 घायल हैं, जबकि एक मजदूर की मौत हो गई है। घायलों का इलाज सीएचसी हैदरगढ़ में जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।