हुलासगंज: बनबरीया के शहीद शुभम के मुआवजे पर विवाद: पत्नी श्रेया राय को मिला 21 लाख का चेक, पिता ने किए चौंकाने वाले खुलासे
जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड अंतर्गत बनवरिया गांव निवासी शहीद वायुसेना अधिकारी शुभम कुमार की शहादत के बाद मुआवजे और सरकारी लाभ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बुधवार रात्रि करीब 8 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद के पिता अमरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता केवल श्रेया राय को दी जा रही है।