भारत मुक्ति मोर्चा और बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ओडिशा में राष्ट्रीय अधिवेशन की अनुमति रद्द करने और ओबीसी जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। पुलिस बल के बीच प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।