अनूपपुर: अनूपपुर में 15 अप्रैल से गेहूं की खरीदी शुरू, 6 केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर होगी खरीद
जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूँ उपार्जन 15 अप्रैल से शुरू होगा। किसानों की सुविधा के लिए 6 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी,जिला आपूर्ति अधिकारी ने केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और किसानों से साफ व सूखी उपज लाने की अपील की है, ताकि प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके।