दुर्ग जिले में आरोपी की दबंगई! पुलिस गाड़ी में बनाई Reel
दुर्ग जिले में एक आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, सुपेला थाना क्षेत्र में बिना नंबर की बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाले आरोपी युवराज सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस वाहन के अंदर हथकड़ी पहने हुए रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में आरोपी विक्ट्री साइन दिखाता नजर आया। इस घटना के बाद लोगों ने सवाल उठाए हैं कि पुलिस हिरासत में आरोपी के पास मोबाइल कैसे पहुंचा और उसे वीडियो बनाने की अनुमति कैसे मिली। यह मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
Durg | Supela | Arrested | Reel | Stunt | KPNews | Bhilai | Chhattisgarh
#DurgNews #ViralReel #PoliceCustody #ChhattisgarhNews #BreakingNews