शनिवार को सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत पुलिस विभाग द्वारा पुलिसकर्मियों को आपातकालीन स्थिति में जीवनरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रशिक्षण में 60 अधिकारियों और कर्मचारियों को सीपीआर और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई।