शासन की प्राथमिकता वाली 'जनमन आवास योजना' के क्रियान्वयन में लापरवाही और भुगतान संबंधी गड़बड़ी करना एक पंचायत सचिव को भारी पड़ गया। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर हुई एक उच्च स्तरीय जांच के बाद ग्राम पंचायत करई के सचिव अशोक रावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।