महोबा: पवा खेत में लगी आग से गन्ने की फसल, पाइप और आम के पेड़ जले, पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | May 12, 2026 कल्लू ने एसपी से शिकायत कर गांव के व्यक्तियों ने खेत में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार गेहूं के अवशेष जलाने के दौरान लगी आग फैलकर उसके भाई इन्द्रपाल के खेत तक पहुंच गई, जिससे करीब दो बीघा गन्ने की फसल, सिंचाई के पाइप और आम के पेड़ जल गए। पीड़ित ने करीब एक लाख रुपये के नुकसान का दावा करते हुए आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।