बिंदकी: जहानाबाद कस्बे में महात्मा ज्योतिबा सावित्रीबाई फुले संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई, मेधावियों का होगा सम्मान
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद कस्बे के घाटमपुर रोड में रविवार को दिन में करीब 1:00 बजे से महात्मा ज्योतिबा सावित्रीबाई फुले संघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक हुई। बैठक में तय किया गया की 12 जुलाई 2026 को एक कार्यक्रम में माली सैनी समाज के मेधावी छात्र तथा छात्राओं के साथ उनके माता-पिता तथा अभिभावकों को भी सम्मानित करने का काम किया जाएगा।