किशनगंज: रातई गांव में यूरेशियन ग्रिफोन गिद्धों का झुंड दिखा, पर्यावरण प्रेमियों में उत्साह
जानकारी मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली रातई गांव में यूरेशियन ग्रिफोन गिद्धों का बड़ा झुंड दिखाई देने से ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों में उत्साह है। जानकारी के अनुसार गांव के बिजली निगम फीडर के पास कई गिद्धों ने डेरा डाल रखा है। ग्रामीणों ने जब बड़ी संख्या में गिद्धों को देखा तो यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई।