शाहबाद: रेंज स्तर की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, 50 बीघा अतिक्रमण हटाया
Shahbad, Baran | Jun 3, 2026 जानकारी बुधवार शाम 5 बजे मिली वन एवं प्रशासनिक अधिकारियों की रेंज स्तरीय टीम ने समरानियां क्षेत्र के मामोनी व ढिकवानी के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 बीघा भूमि से अतिक्रमण हटाया। जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर-टॉली को भी जब्त किया गया।