अनूपपुर: कम ऊंचाई वाला प्लेटफॉर्म बना यात्रियों की परेशानी, हादसे का बढ़ा खतरा
अनूपपुर रेलवे स्टेशन में प्लेटफॉर्म की कम ऊंचाई के कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को हो रही है। यात्रियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच अधिक ऊंचाई का अंतर होने से गिरने और हादसे का खतरा बना रहता है।