नवगछिया: युवक का शव पेड़ से लटका मिला, आत्महत्या की आशंका
नवगछिया रेलवे मालगोदाम के पास रविवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची रेल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान नवगछिया निवासी सुबोध सिंह के 19 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद अमित घर से गुस्से में निकल गया था