नवगछिया: नवगछिया स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत किया गया
नवगछिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम अलीपुरद्वार–पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस के आगमन पर रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोको पायलट व सहायक लोको पायलट का फूल-माला व मिठाई देकर स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित इस ट्रेन के नवगछिया में ठहराव से कोसी–अंग क्षेत्र के यात्रियों को बंगाल और महाराष्ट्र के बीच सीधी व आधुनिक रेल सुविधा मिलेगी।