सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को 10 घंटे में गिरफ्तार किया
सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को घटना के महज 10 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मंडी रोड स्थित रेड लाइट के पास से पकड़ा। मंडी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाना मंडी में तहरीर देकर आरोप लगाया था।