पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जीएमसीएच की सेंट्रल पैथोलॉजी लैब, सप्ताह के सातों दिन चौबीसों घंटे मरीजों के लिए उपलब्ध, मरीजों को मिली राहत
Purnea East, Purnia | Jun 7, 2026
पूर्णिया के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का सेंट्रल पैथोलॉजी विभाग एक बड़ा वरदान साबित हो रहा है. अस्पताल प्रशासन द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जीएमसीएच की सेंट्रल पैथोलॉजी लैब में अब 150 से अधिक प्रकार की पैथोलॉजिकल जांच की विश्वस्तरीय व्यवस्था मुस्तैद की गई है.सरकारी सेवा रविवार सहित सप्ताह के सातों दिन चौबीसों घंटे उपलब्ध है.