सिधौली: कमलापुर में तेज रफ़्तार ऑटो सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
जनपद के कमलापुर इलाके में तेज रफ़्तार ऑटो सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट जाने से ऑटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था सड़क हादसे में घायल हुए ऑटो चालक को उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा कसमंडा स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टर ने सीतापुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।