ग्वालियर गिर्द: सामूहिक वंदेमातरम का आयोजन, पं. दीनदयाल को किया याद
पंडित दीनदयाल विचार मंच के तत्वावधान में दीनदयाल नगर गेट नंबर 1 पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थल पर एक भव्य सामूहिक वंदेमातरम गायन कार्यक्रम का रविवार को आयोजन किया गया। देशभक्ति के रंग में सराबोर इस गरिमापूर्ण आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और राष्ट्रभक्तों ने हिस्सा लिया।