धमतरी: धमतरी में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कांग्रेसी नेताओं को उनके घर में किया गया नजरबंद
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी में सुशासन तिहार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को धमतरी आ रहे है। वही उनके आगमन से कुछ घंटे पहले पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस के कई नेता और नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर व कांग्रेसी पार्षदों को उनके घरों में नजरबंद कर दिया, पुलिस बल ने कांग्रेसी नेताओं के निवास के बाहर पहरा लगा दिया है।