पूरनपुर: बलरामपुर थार से भागा धोखाधड़ी का आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
पूरनपुर। घुंघचाई थाना क्षेत्र में जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। अभयपुर माधौपुर में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान बुधवार को सूचना मिली कि बरेली निवासी आरोपी थार गाड़ी से बंडा की ओर से घुंघचाई की तरफ आ रहा है। पुलिस ने मैगलगंज हाईवे पर बलरामपुर पुलिस चौकी के पास उसे रोकने का प्रयास किया,